Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में बिजली गिरने से किसान की मौत:मवेशी चराने गए थे जीतन राम, आंधी-बारिश के बीच फंस गए थे


बांका के धोरैया प्रखंड अंतर्गत रणगांव पंचायत के गदियन टोला निवासी 72साल के किसान जीतन राम की मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे मवेशी चराने के लिए बहियार गए हुए थे। अचानक मौसम खराब होने और तेज आंधी-बारिश शुरू होने के दौरान वे वज्रपात की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार, जीतन राम रोज की तरह मवेशी चराने बहियार गए थे। इसी बीच तेज आंधी और बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। किसान की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि जीतन राम मेहनती किसान थे और नियमित रूप से खेती-बाड़ी व पशुपालन का काम करते थे। पीड़ित परिवार से मिले मुखिया प्रतिनिधि घटना के बाद मुखिया प्रतिनिधि अजीत सिंह मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से आपदा राहत योजना के तहत पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। मामले की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles