Thursday, October 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में सूखे नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:युवाओं को निशाना बनाने वालों की होगी पहचान, एसपी ने रजौन सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण


बांका में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। खासकर युवाओं के बीच फैल रहे सूखे नशे के इस्तेमाल और कारोबार में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को रजौन सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय और बाराहाट थाना के निरीक्षण के दौरान एसपी अमितेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया। पत्रकारों से बातचीत में एसपी ने बताया कि 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। इसे देखते हुए जिले के सभी थानाध्यक्षों को नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। सूखे नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… वाहन जांच, गश्ती और छापेमारी तेज करने का निर्देश रजौन सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा। भीड़भाड़ वाले स्थानों और शहरी क्षेत्रों में नियमित निगरानी, वाहन जांच और सघन गश्ती करने का निर्देश दिया। फरार और वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ शराब, हथियार और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी करने को भी कहा। लंबित कांडों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर एसपी ने लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने और कांडों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन समय पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पदाधिकारियों को सक्रियता और जवाबदेही के साथ काम करना होगा। बाराहाट थाने के मालखाने, शस्त्रागार और सीसीटीएनएस की समीक्षा बाराहाट थाना निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत और सीसीटीएनएस से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कांडों, वारंट और कुर्की के निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। थाना भवन के रखरखाव और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में फरियादियों की शिकायतें सुनीं निरीक्षण के दौरान एसपी ने बाराहाट थाना परिसर में आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस का व्यवहार आम जनता के प्रति सहयोगात्मक होना चाहिए और लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनते हुए उनके निपटारे में किसी तरह की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, रजौन सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, रजौन थानाध्यक्ष अभय शंकर, रीडर अखिलेश कुमार और बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles