Saturday, July 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में 11 वर्षीय किशोर की मौत:स्कार्पियो की चपेट में आने से हादसा, ग्रामीणों ने सड़क जाम की; चालक फरार


बांका के धोरैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से 11 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर अहीरो गांव के पास हुई। मृतक की पहचान अहीरो गांव निवासी गुलाम अंसारी के पुत्र सिद्धीक अंसारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सिद्धीक अंसारी शुक्रवार शाम खेत की ओर जा रहा था। वह सड़क किनारे खड़ा था, तभी धोरैया से पंजवारा की ओर जा रही एक काले रंग की तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही धोरैया थाना की 112 नंबर की डायल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस किशोर को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने कहा- सड़क किनारे खड़ा था बेटा मृतक के पिता गुलाम अंसारी ने बताया कि घटना के समय वह खेत में ट्रैक्टर चला रहे थे। उनका पुत्र खेत की ओर आ रहा था और सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की दादी गुलशन, मां अफसरी खातून और चाचा सलीम का रो-रोकर बुरा हाल था। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अहीरो गांव के समीप सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर मार्ग जाम कर दिया। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच कर जा रही सूचना पर धोरैया पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles