Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में 3.6 किलो गांजा मिला:दो दुकानदार गिरफ्तार, विशेष टीम गठन कर पकड़े, भैरवगंज बाजार में छापेमारी से हड़कंप


बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में दो दुकानदारों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से भैरवगंज बाजार सहित आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार की संध्या कटोरिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा को सूचना मिली थी कि आनंदपुर थाना क्षेत्र के भैरवगंज बाजार में अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेलहर के नेतृत्व में तथा अंचल पुलिस निरीक्षक कटोरिया की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी अभियान में स्वान दस्ता और दंडाधिकारी को भी शामिल किया गया था। दुकान से 3.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया
गठित टीम ने भैरवगंज बाजार स्थित दिलानंद दास की पान दुकान में सबसे पहले छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से 3.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने नोनिया गांव निवासी नरसिंह शाह की पत्नी कर्मी देवी की किराना दुकान में छापेमारी की, जहां से 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दिलानंद दास एवं कर्मी देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार, आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार, रविशंकर कुमार, स्वान दस्ता की टीम तथा आनंदपुर थाना के पुलिस बल शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles