Tuesday, September 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांकुड़ा भाजपा में अंतर्कलह! विधायक बोले- कुछ नेता रील बनाने, फॉलोअर बढ़ाने और पैसे कमाने में व्यस्त

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अमरनाथ शाखा ने मंगलवार को पार्टी नेतृत्व के एक धड़े पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि वे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का मुकाबला करने की बजाय अपना प्रचार करने, रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर ‘फॉलोअर’ बढ़ाने में व्यस्त हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का सिर्फ एक उद्देश्य है- पैसे कमाना.

बांकुड़ा के ओंडा से 2 बार विधायक बने हैं शाखा

बांकुड़ा जिले के ओंडा से 2 बार विधायक और कई वर्षों से भाजपा से जुड़े रहे अमरनाथ शाखा ने कहा कि उन्होंने दूसरों को खुश करने के लिए कभी समझौता नहीं किया. अपनी बात खुलकर कहने की वजह से उनके ‘कई शत्रु’ बन गये हैं. उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि हमारे किसी भी वरिष्ठ नेता ने इसका विरोध नहीं किया है. नेता सुबह से रात तक अपना प्रचार करने में व्यस्त रहते हैं.

नेता आते-जाते रहेंगे, पार्टी बनी रहेगी : अमरनाथ

शाखा ने पार्टी नेतृत्व के एक हिस्से पर यह भी आरोप लगाया कि वह संगठन को मजबूत करने की बजाय सोशल मीडिया पर रील्स बनाने, फॉलोअर बढ़ाने और प्रशंसक क्लब बनाने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं. उन्होंने कहा- किसी नेता का अनुयायी बनने की बजाय, पहले पार्टी के अनुयायी बनें. नेता तो आते-जाते रहेंगे, पार्टी बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी के करीबी नेता ने बांकुड़ा में नौकरी दिलाने के नाम पर वसूले थे लाखों रुपए, कोलकाता से हुआ गिरफ्तार

भाजपा की सरकार बनते ही कुछ नेताओं की ‘संपन्नता’ बढ़ गयी : विधायक

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि पार्टी के सत्ता में आने के तुरंत बाद कुछ नेताओं की ‘संपन्नता’ बढ़ गयी है. शाखा ने कहा कि ऐसे नेताओं के लिए पार्टी भाड़ में जाए, बस उनका अपना हित सधना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का मुकाबला करने के लिए बहुत कम कोशिश की गयी.

पार्टी के लिए खुद को समर्पित कर दिया : शाखा

सत्तारूढ़ दल के विधायक ने भाजपा के साथ अपने लंबे राजनीतिक जुड़ाव का भी जिक्र किया. कहा कि पार्टी के लिए खुद को समर्पित कर दिया. इसके लिए उन्होंने अपनी जिंदगी, जवानी और परिवार को दूर रखा.

ये भी पढ़ें: बांकुड़ा में योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद बवाल, BJP कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव, रोड जाम कर जोरदार प्रदर्शन

‘माकपा और तृणमूल की ‘हिंसा’ का किया सामना’

शाखा ने दावा किया कि उन्होंने वाममोर्चा के 34 साल के शासन के दौरान ‘खून-खराबे और दहशत’ के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस के हमलों का भी सामना किया. इसके बाद लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया. लेकिन कुछ लोगों की वजह से पार्टी को नुकसान हो रहा है. फिर भी किसी को इसकी परवाह नहीं है. बस एक ही मकसद है – पैसा कमाना.

‘शाखा को पार्टी में रखने चाहिए अपने विचार’

अमरनाथ शाखा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बांकुड़ा जिला भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शाखा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. उन्हें अपने विचार पार्टी के फोरम पर रखनी चाहिए. उनके विचार और राय बहुत महत्वपूर्ण हैं और हम उन पर विचार करेंगे.

ये भी पढ़ें: सरकारी आवास के नाम पर 20 हजार की ठगी और मारपीट, बांकुड़ा में तृणमूल श्रमिक नेता गिरफ्तार

The post बांकुड़ा भाजपा में अंतर्कलह! विधायक बोले- कुछ नेता रील बनाने, फॉलोअर बढ़ाने और पैसे कमाने में व्यस्त appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles