Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बाइक की चपेट में आया मासूम, इलाज के दौरान मौत:गिरिडीह में आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम, मुआवजा व कार्रवाई की मांग


गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर करिहारी के पास तेज रफ्तार बुलेट बाइक की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक की पहचान करिहारी निवासी रवि यादव के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। गोलू कुमार सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम हटा लिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क जाम किया गया था, जिसे अब हटा दिया गया है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles