Monday, July 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बाइक दुर्घटना में किशोर घायल

गढ़वा| डंडई थाना क्षेत्र के दतमनिया गांव निवासी नबी अंसारी का पुत्र मुख्तार अंसारी 18वर्ष शनिवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में मुख्तार अंसारी ने बताया कि वह अपने बच्चा को लेकर गढ़वा इलाज करने के लिए आ रहा था इसी क्रम में मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे घायल अवस्था में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया। गढ़वा| सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी मंसूर खान का पुत्र अल्फाज खान 8 वर्ष शनिवार को बिजली के करंट के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अल्फाज खान अपने घर के छत पर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी क्रम में उसने बिजली के तार पकड़ लिया। इस घटना को देखकर उसके साथ के बच्चों ने शोर मचाने लगा। इसके बाद परिजनों ने छत पर चढ़कर उसे घायल अवस्था में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। गढ़वा| बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के महुली कला गांव निवासी विचार राम चंद्रवंशी का पुत्र जितेंद्र चंद्रवंशी 22 वर्ष शनिवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आपसी घरेलू किसी बात को लेकर जितेंद्र चंद्रवंशी को अपनी मां के साथ विवाद हुआ था। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles