बाइक व स्कूटी की टक्कर में महिला शिक्षिका सहित तीन घायल

Date:

फोटो-6- घायल महिला शिक्षिका का पीएचसी में इलाज होते हुए प्रतिनिधि, नासरीगंज थाना क्षेत्र के नासरीगंज-राजपुर मुख्य मार्ग पर धनावं मोड़ के निकट बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक महिला शिक्षिका समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों में बाइक सवार सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के 19 वर्षीय आजाद, 18 वर्षीय शहबाज अंसारी और धनावं मिडिल स्कूल की शिक्षिका सोनिया कुमारी शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए नगर स्थित पीएचसी सह रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल शहबाज अंसारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया. वहीं, दूसरे बाइक सवार आजाद को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी. खबर लिखे जाने तक शिक्षिका का इलाज पीएचसी में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, स्टेट बैंक कर्मी की पत्नी एवं शिक्षिका सोनिया कुमारी अपने आवास से स्कूटी से स्कूल जा रही थीं. इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना पर अस्पताल पहुंचे बीइओ अरविंद कुमार ने बताया कि शिक्षिका का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं. स्थानीय शिक्षकों का भी अस्पताल पहुंचना जारी रहा. मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक दिग्विजय सिंह, शिक्षक मोसद्दिक हुसैन, दुर्गेश कुमार, जुनैद आलम और मनोज कुमार उपस्थित थे.

The post बाइक व स्कूटी की टक्कर में महिला शिक्षिका सहित तीन घायल appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp