Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनंगज में पार्षद की 2 लोगों पर FIR की मांग:कहा- चुनाव में हार के बाद साजिश रच रहे विपक्षी, फेसबुक पोस्ट से छवि धूमिल कर रहे


किशनगंज में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। नगर परिषद के मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान ने टाउन थाना में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि फेसबुक के माध्यम से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पासवान ने अपने आवेदन में बताया कि वर्ष 2022 के नगर परिषद चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी रहे दीपचंद रविदास चुनाव हारने के बाद से लगातार उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। मुख्य पार्षद के अनुसार, दीपचंद रविदास अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उनसे रंगदारी की मांग करते हैं और रकम न देने पर उन्हें बदनाम करने की धमकी देते हैं। पार्षद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 14 मार्च को दीपचंद रविदास ने अपनी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट कर मुख्य पार्षद के खिलाफ व्यंग्यात्मक और अपमानजनक टिप्पणी की। इसके बाद कमेंट सेक्शन में भी उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। 15 मार्च को एक अन्य पोस्ट में उन्हें “चोर” बताते हुए उनके समर्थकों पर भी निशाना साधा गया। इस पोस्ट में उनके सहयोगी इम्तियाज नसर का भी नाम सामने आया है। सार्वजनिक पोस्ट से व्यक्तिगत छवि धूमिल की कोशिश
मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान ने आरोप लगाया कि इस तरह के सार्वजनिक पोस्ट न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि को धूमिल कर रहे हैं, बल्कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी गतिविधियां समाज में वैमनस्य फैलाने और जन शांति भंग करने का प्रयास हैं। सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles