Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में गैराज से 13 साल के 2 बच्चे मुक्त:बाल श्रम विभाग की टीम ने की छापेमारी, मालिक पर केस और जुर्माना


शेखपुरा में बाल मजदूरी के खिलाफ श्रम विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए हथियावा थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास एक बाइक गैराज से 13 साल के दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। गैराज शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। कार्रवाई के बाद दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया। गैराज में बच्चों से कराया जा रहा था काम श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गैराज मालिक अमित साव पर लंबे समय से बच्चों से बाल मजदूरी कराने का आरोप है। सूचना के आधार पर टीम ने गैराज पर छापेमारी की, जहां दोनों नाबालिग काम करते मिले। तीन अधिकारियों की टीम ने की छापेमारी कार्रवाई करने वाली टीम में शेखपुरा के श्रम विभाग अधिकारी बबलू कुमार, बरबीघा के अशोक कुमार और अरियरी के देवाशीष कुमार शामिल थे। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को मुक्त कराया। गैराज मालिक पर केस, 20-20 हजार का जुर्माना अधिकारियों ने बताया कि गैराज मालिक के खिलाफ चाइल्ड लेबर एक्ट 1986 की धारा 3 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उस पर दोनों बाल श्रमिकों के मामले में 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोनों बच्चों को 3-3 हजार की तत्काल सहायता मुक्त कराए गए दोनों बच्चों को विभाग की ओर से तत्काल 3-3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इसके बाद दोनों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में बाल मजदूरी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। अलग-अलग स्थानों पर टीम द्वारा छापेमारी कर बाल श्रमिकों को मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles