Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बाइक सवार की पेड़ से टक्कर, एक की मौत:गुमला के करचा मोड़ पर हुआ हादसा, एक घायल; दोनों थे नशे की हालत में


गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह घटना बनारी से बनालात जाने वाली सड़क पर करचा मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ग्लैमर बाइक पर सवार दो व्यक्ति नशे की हालत में तेज रफ्तार से जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चट्टी सेरका निवासी संतोष सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बिशुनपुर थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles