Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बागडांड में मनया गया स्वतंत्रता दिवस

पाकरडांड प्रखंड अंतर्गत सिकरिया पंचायत के बागडांड ग्राम में गोंड़ अनुसूचित जनजाति उत्थान परिषद, सिमडेगा की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रद्धानंद बेसरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर श्रद्धानंद बेसरा ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर महापुरुषों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस महान वीरों के बलिदान को याद करने, उन्हें नमन करने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर है।राधेश्याम प्रसाद ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता एवं विकास में सभी की भागीदारी का आह्वान किया। परिषद के अध्यक्ष बजरू मांझी ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को कॉपी, पेन, पेंसिल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स सहित अन्य उपयोगी सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य मोहन प्रधान, जातरू मांझी, कमल गोंड, मंजन, रतनू, कोमल, सीटू गोंड, रुक्मणि देवी, शिरोमणि देवी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles