Friday, September 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बाढ़ के पानी में बहने से बच्चे की मौत:दरवाजे पर खेल रहा था, पानी की धार में 200 मीटर दूर गया


बेगसराय में गंगा नदी का पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंचने से एक बड़ा हादसा हो गया है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 कमरुद्दीनपुर में अपने घर के बाहर खेल रहा एक मासूम बाढ़ के तेज बहाव में बह गया। काफी मशक्कत और 200 मीटर दूर तक खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक मौत चुकी थी। ​मृतक बच्चे की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र स्थित कमरुद्दीनपुर वार्ड नंबर-5 के रहने वाले रौशन यादव के पुत्र गोलू कुमार (7) के रूप में हुई है। घर के लोग अपने काम में व्यस्त थे मृतक गोलू के चाचा बीरबल यादव ने बताया कि हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ। शाम के समय घर के बड़े लोग मवेशियों के चारे और खाना बनाने की लकड़ियों के इंतजाम में व्यस्त थे। इसी दौरान गोलू घर के बाहर खेलते-खेलते पानी के करीब चला गया और पानी की तेज धारा में बह गया। जब तक घर के लोगों को भनक लगती, बच्चा धारा के साथ बहकर करीब 200 मीटर आगे चला गया। सड़क से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बच्चे को डूबते देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर खोजबीन शुरू की। करीब 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को लगभग 200 मीटर दूर पानी से बाहर निकाला गया। परिजन आनन-फानन में गोलू को लेकर पास के डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुआवजे की मांग इधर हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। मृतक के चाचा बीरबल यादव ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गंगा का पानी फैल चुका है और धार बहुत तेज है। लेकिन इसके बावजूद नगर निगम, पुलिस या जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। न तो कोई बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी का कोई बोर्ड लगाया गया है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण आज यह दर्दनाक हादसा हो गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles