Saturday, October 3, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बाढ़ के बीच सीवान से 9 हजार-ड्राई राशन पैकेट रवाना:15 हजार तैयार करने का लक्ष्य, डीएम ने ट्रक को हरी झंडी दिखाई


सीवान में सारण में गंडक नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सीवान जिला प्रशासन ने राहत सामग्री भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी है। राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए ड्राई राशन पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। शनिवार को जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने नगर भवन स्थित पैकेटिंग स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। 15 हजार पैकेट तैयार करने का लक्ष्य जिला प्रशासन ने सीवान में कुल 15 हजार ड्राई राशन पैकेट तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इनमें नगर भवन, सीवान में 8 हजार और अनुमंडल महाराजगंज में 7 हजार पैकेट तैयार किए जाने हैं। लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 9,300 पैकेट उपलब्ध कराए जा चुके हैं। डीएम ने गुणवत्ता और स्वच्छता पर दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पैकेट में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही रखी जाए। पैकेटिंग स्थल पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और जूते-चप्पल पहनकर प्रवेश पर रोक लगाने को कहा गया है। काम जल्द पूरा करने के लिए दो पालियों में पदाधिकारी, कर्मचारी और कार्यबल की प्रतिनियुक्ति की गई है। 9 हजार पैकेट लेकर ट्रक सारण रवाना निरीक्षण के बाद डीएम विजय प्रकाश मीणा ने नगर भवन से 9 हजार ड्राई राशन पैकेट से लदे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर सारण के लिए रवाना किया। राहत सामग्री को सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी की गई है। पैकेटिंग स्थल पर बिजली-पानी की व्यवस्था नजारत शाखा की ओर से पैकेटिंग स्थल पर निर्बाध बिजली, पर्याप्त रोशनी और वेंटिलेशन की व्यवस्था की गई है। यहां काम करने वाले पदाधिकारियों, कर्मचारियों और मजदूरों के लिए भोजन, नाश्ता, चाय और पानी की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा बल के साथ भेजी जा रही राहत सामग्री पुलिस प्रशासन की ओर से राहत सामग्री को सारण भेजने के लिए सुरक्षा बल और एस्कॉर्ट की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, जिला परिवहन पदाधिकारी को तैयार राहत सामग्री समय पर सारण पहुंचाने के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार पड़ोसी जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत सामग्री की पैकिंग और आपूर्ति का काम तेजी से जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles