![]()
मोतिहारी के गांधी मैदान में तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव गुरुवार रात समाप्त हो गया। समापन समारोह में ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और महोत्सव के सफल आयोजन पर आयोजकों, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को बधाई दी। समापन समारोह का खास आकर्षण अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रहा। इसमें देश के जाने-माने कवियों ने अपनी कविताओं और व्यंग्य से लोगों का खूब मनोरंजन किया। उत्तर प्रदेश के स्वयं प्रकाश, बिहार की मशहूर कवयित्री डॉ. तृषा श्री और युवा साहित्यकार निलोत्पल मृणाल ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। देर रात तक चले कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्होंने कविताओं का आनंद लिया। राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा रहे मोतिहारी की पहचान अपने संबोधन में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बापूधाम महोत्सव महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा रहा है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए स्थानीय सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जिला प्रशासन और आयोजन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास तेजी से हुआ है और सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्वी चंपारण की सांस्कृतिक को बताया एकता का प्रतीक समारोह को विधायक प्रमोद कुमार, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और विधान पार्षद डॉ. खालिद अनवर ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने बापूधाम महोत्सव को पूर्वी चंपारण की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने इसके सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और आयोजकों की तारीफ की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ समापन समारोह का आनंद लिया।
बापूधाम महोत्सव में कवियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां:मोतिहारी में महोत्सव का समापन, मंत्री श्रवण कुमार ने सफल आयोजन पर दी बधाई
