![]()
समस्तीपुर में बुधवार की सुबह बाया नदी में बोरी में बंद युवती की लाश मिली है। अभी तक पहचान नहीं हुई है। शव सड़ा-गला है। आशंका जताई जा रही कि 4-5 दिन पहले युवती की हत्या कर नदी में लाश फेंकी गई होगी। लाश गलने की वजह से पता नहीं चल रहा कि हत्या कैसे की गई है। पटोरी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। युवत की उम्र 25-30 साल के बीच लग रही है। मामला पटोरी थाना क्षेत्र के गुड़गांमा गांव के पास की है। नदी की ओर टहलने गए ग्रामीण ने देखी लाश स्थानीय ग्रामीण शंभू राय ने कहा कि सुबह मैं नदी की ओर टहलने के लिए गया था। इसी दौरान लाश देखी। आसपास के लोग भी जुट गए। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर स्थानीय चौकीदार पहुंचे और नदी से उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से बोरी को किनारे किया। जब उसे खोलकर देखा गया तो बोरी में युवती की लाश थी। लाश गली थी। पटोरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण भी स्पष्ट हो पाएगा। पहली नजर में यह हत्या का मामला लग रहा है। शव की पहचान नहीं होने की स्थिति में इसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। अगर परिवार के लोग नहीं आते हैं उसके बाद इसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

