Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बासकोपा में घर से लाखों की चोरी, बेटी की शादी को रखे गहने-नगद उड़ाये

बासकोपा में घर से लाखों की चोरी, बेटी की शादी को रखे गहने-नगद उड़ाये

पानागढ़.

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के बासकोपा के पास खाट पुकुर गांव में एक घर से बेटी के विवाह के लिए रखे करीब 15 भरी सोने के आभूषण, 3:5 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान की चोरी हो गयी. शनिवार सुबह घटना का पता चलते ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सूचना मिलते ही कांकसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी.

ससुराल से लौटने पर खुला मामला

पीड़ित दयामय मंडल ने बताया कि शुक्रवार को वह पत्नी और बेटी के साथ ससुराल गए थे. शनिवार सुबह लौटने पर घर की अलमारी का लॉक टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था. चोर अलमारी से सोने के जेवरात और साढ़े तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए.

गांव में दहशत, पहले भी हुई थी चोरी

दयामय मंडल ने बताया कि बेटी के विवाह के लिए गहने और नकदी धीरे-धीरे जमा कर रखी गई थी, जिसे एक ही बार में चोर ले गए. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले भी इसी गांव में एक घर में चोरी की घटना हुई थी. लगातार हो रही घटनाओं से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

The post बासकोपा में घर से लाखों की चोरी, बेटी की शादी को रखे गहने-नगद उड़ाये appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles