Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिछड़ने के डर से प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या:गोपालगंज की युवती और यूपी के युवक ने खाया जहर


उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाके में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बिछड़ने के डर से दोनों ने यह कदम उठाया। मृतकों में गोपालगंज की एक युवती और उत्तर प्रदेश का एक युवक शामिल हैं। युवती 4 साल से बहन के घर रह रही थी मृतक युवती बिहार के गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव की निवासी थी। वह पिछले चार साल से उत्तर प्रदेश में अपनी बहन के घर रह रही थी। इसी दौरान उसका प्रेम प्रसंग उत्तर प्रदेश के पथरदेवा निवासी विशाल नामक युवक से हो गया। जब युवती की बहन को इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई, तो उसने पारिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए युवती को फटकार लगाई। बहन ने उसे वापस बिहार में उसके माता-पिता के पास भेजने का फैसला किया। दोनों ने उत्तर प्रदेश में ही जहर खा लिया आशंका है कि अलग होने की आशंका से घबराकर युवती ने यह बात अपने प्रेमी विशाल को बताई। जुदाई के डर से दोनों ने उत्तर प्रदेश के इलाके में ही जहर खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles