Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, कारपेंटर की मौत:शेखपुरा से मजदूरी करने लखीसराय जा रहा था युवक, तीन छोटे बच्चे हुए अनाथ


शेखपुरा में शनिवार को सिरारी-चेवाड़ा सड़क मार्ग पर बिजली के खंभे से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में 25 वर्षीय कारपेंटर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर प्रखंड के गुनहेसा गांव निवासी अरविंद मिस्त्री के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अरविंद मिस्त्री लखीसराय में कारपेंटर का काम करता था और मजदूरी करने के लिए अपने घर से लखीसराय जा रहा था। सिरारी मुसहरी के पास एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह बिजली के खंभे से जा टकराई। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सिरारी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। पूर्व जिला परिषद सदस्य बुद्धन भाई ने बताया कि ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने अरविंद मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन छोटे बच्चों का पिता था। इस घटना से परिवार में गहरा शोक है। सिरारी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles