Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिजली-पानी की समस्या से नाराज लोगों ने सड़क जाम किया:लोगों ने प्रशासन से की समस्या के समाधान की मांग, कहा- कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा


भागलपुर के नगर निगम गोदाम स्थित जब्बारचक इलाके में लगातार बिजली और पेयजल संकट से लोग परेशान है। इनका आक्रोश आज सड़क पर फूट पड़ा। स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि बीते तीन दिनों से इलाके में बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे पेयजल संकट भी गहरा गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जल्द आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा दिया सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। अधिकारियों ने बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर जल्द आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने अपना आंदोलन समाप्त कर जाम हटा लिया, जिससे आवागमन सामान्य हो सका। आक्रोशित स्थानीय निवासी मोहम्मद सोहित ने बताया कि इलाके के लोग पिछले तीन दिनों से बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाइट, बिजली और पानी की परेशानी ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। इसी कारण लोगों को सड़क पर उतरकर जाम लगाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जाम बहुत कम समय के लिए लगाया गया था, लेकिन लोगों की पीड़ा कई दिनों से जारी है। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक लोगों में नाराजगी बनी रहेगी। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बोरिंग पर जनरेटर की व्यवस्था कर दी गई नगर निगम के अधिकारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि क्षेत्र में मुख्य रूप से पानी और बिजली की समस्या थी। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट को देखते हुए नगर निगम के तारपुर गोदाम स्थित डीप बोरिंग पर जनरेटर की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है। अब पानी को लेकर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग से बातचीत हुई है और विभाग की ओर से दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे के बीच बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया गया है। इसी भरोसे पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। जयप्रकाश यादव ने कहा कि वर्तमान डीप बोरिंग लगभग 40 साल पुरानी है। इसके विकल्प के रूप में नए ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है, जिसे अगले दो से तीन महीनों में चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles