Monday, October 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिजली, बाढ़ नियंत्रण और भूमि से जुड़े मामलों की सुनवाई:खगड़िया में जन समाधान दिवस,डीएम ने समन्वय बैठक में की समीक्षा; भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ भी ली


खगड़िया समाहरणालय में सोमवार को जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस और समन्वय बैठक आयोजित की गई। जन समाधान दिवस में आम नागरिकों से प्राप्त 14 आवेदनों की सुनवाई हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन समाधान दिवस में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-2 और खगड़िया, अलौली, बेलदौर व परबत्ता के अंचल कार्यालयों से जुड़े मामले सामने आए। इसके अलावा जिला मत्स्य पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, विधि शाखा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी परबत्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग) और मंडल कारा अधीक्षक से संबंधित मामलों की भी सुनवाई की गई। शिकायतों के निपटारे में देरी नहीं हो: डीएम डीएम विक्रम विरकर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और गंभीरता बरतें। आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जन समाधान दिवस का उद्देश्य शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने जन शिकायतों के निपटारे में जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। समन्वय बैठक में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा समन्वय बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी और मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारी, प्रधान लिपिक और लिपिक उपस्थित रहे। डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के उच्च मानकों को बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ तत्पर रहने, जनहित में कार्य करने और सुशासन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles