Wednesday, July 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहारशरीफ में चीफ इंस्ट्रक्टर पद के लिए लिखित परीक्षा आज:12 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए


बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से गृह विभाग की विशेष शाखा के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में ‘चीफ इंस्ट्रक्टर’ के पद पर नियुक्ति के लिए आज लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ये परीक्षा एकल पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए बिहारशरीफ जिला मुख्यालय में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 12,696 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। कदाचार रोकने के लिए कड़े नियम लागू परीक्षा को पूरी तरह से कदाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त नियम लागू किए हैं। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष के भीतर लिखित सामग्री, सादा कागज, पेन, क्लिपबोर्ड, स्लाइड रूल या कैलकुलेटर जैसे उपकरण ले जाने की सख्त मनाही है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर भी कोई अतिरिक्त नोट या जानकारी लिखना वर्जित है। नियमों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: 9 जोन में बंटे परीक्षा केंद्र परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। शहर के सभी 19 परीक्षा केंद्रों को 09 जोन में विभाजित किया गया है, और प्रत्येक जोन की कमान एक जोनल मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए हर केंद्र पर एक केंद्र प्रेक्षक के साथ 2-2 स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 38 स्टैटिक दंडाधिकारी और 09 जोनल दंडाधिकारी-सह-गश्ती दल तैनात किए गए हैं। 04 वरीय पदाधिकारियों को उड़नदस्ते के रूप में लगाया गया है, जो लगातार सभी केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। सघन तलाशी के बाद मिल रहा प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया है। मुख्य द्वार पर पुलिस बल द्वारा अभ्यर्थियों की सघन तलाशी की जा रही है। जांच प्रक्रिया से पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन मुस्तैद है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles