Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहारशरीफ में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा:श्रम कल्याण केंद्र मैदान से शुरू हुई यात्रा; भाजपा कार्यकर्ता, आम लोगों ने लगाए देशभक्ति नारे


स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहारशरीफ में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। ये यात्रा शहर के श्रम कल्याण केंद्र मैदान से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने की। जैसे-जैसे तिरंगा यात्रा शहर की सड़कों पर आगे बढ़ी, पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगता चला गया और लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। पीएम मोदी के ‘राष्ट्र प्रथम’ दृष्टिकोण से जगी देशभक्ति बिहारशरीफ के भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम हो रहा है। इसी दृष्टिकोण के कारण आज पूरे देश में देशभक्ति का एक अभूतपूर्व माहौल बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर ही पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और ‘हर घर तिरंगा’ फहराया जा रहा है। बिहारशरीफ में भी स्वतंत्रता दिवस से पूर्व तिरंगा यात्रा निकालने की यह परंपरा लगातार जारी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दीं। तिरंगा हमारे गौरव, एकता और सम्मान का प्रतीक तिरंगा यात्रा में शामिल पटना (कुम्हरार) के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर पूरे देश के साथ-साथ बिहार में भी यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी 17 अगस्त तक लगातार चलेगा और ‘हर घर तिरंगा’ फहराया जाएगा। विधायक संजय गुप्ता ने तिरंगे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “तिरंगा हमारे गौरव, एकता, संप्रभुता, अखंडता और सम्मान का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों में राष्ट्र प्रेम तथा देशभक्ति को जगाना है। साथ ही, यह यात्रा हम सभी को यह संकल्प दिलाती है कि ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित बिहार’ के निर्माण में हम अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित कर देश को आगे ले जाने के लिए स्वयं को समर्पित करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles