Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिहारशरीफ में 27 मार्च को निकलेगी भव्य रामनवमी शोभा यात्रा:विधायक डॉ. सुनील कुमार करेंगे नेतृत्व; झारखंड के कलाकारों का 'सिंघा बाजा' होगा मुख्य आकर्षण


बिहार शरीफ 27 मार्च को श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जुलूस का नेतृत्व स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अखाड़ा पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के सदस्यों ने यात्रा की रूपरेखा साझा की। शहरवासियों से सपरिवार इस उत्सव में शामिल होने की अपील की गई। समिति के सदस्य सोनू कुमार ‘हिन्दू’ ने बताया कि इस बार की शोभा यात्रा में झारखंड से आए कलाकारों का दल विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। आधुनिकता के बीच लुप्त होती जा रही हमारी पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करने के लिए इस बार विशेष प्रयास किए गए हैं। यात्रा में झारखंड के कलाकारों द्वारा ‘सिंघा बाजा’ का प्रदर्शन किया जाएगा, जो वर्तमान समय में बहुत कम देखने को मिलता है। इसके साथ ही गांवों की पारंपरिक शैली में ढोलक-झाल के साथ महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग मंडलियां गायन करते हुए चलेंगी। जुलूस की भव्यता बढ़ाने के लिए हाथी और घोड़ों का लश्कर भी शामिल रहेगा।
समापन श्री बाबा मनीराम अखाड़ा परिसर में होगा भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जिन्हें पहचान पत्र और पास जारी किए जा रहे हैं। नौजवानों की एक समर्पित टीम पूरे मार्ग पर निगरानी रखेगी। डीजे पर लगे प्रतिबंध के संबंध में समिति ने कहा कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित फ्रीक्वेंसी के अंदर साउंड बॉक्स का उपयोग किया जाएगा। समिति के सदस्य अमर कांत भारती ने बताया कि शोभा यात्रा श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से शुरू होकर भराव चौराहा, महिला कॉलेज, आलमगंज, पुल पर, नवाब रोड और सालेगंज मोड़ होते हुए टाउन स्कूल मोड़ तक जाएगी। इस भव्य यात्रा का समापन श्री बाबा मनीराम अखाड़ा परिसर में होगा। जुम्मे के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रशासन को व्यवस्था देखनी है, समिति को जुलूस की अनुमति मिल चुकी है और यह उत्साहपूर्वक निकाला जाएगा। प्रशासन से 5,000 लोगों की अनुमति मिली है, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी संख्या जुटने की उम्मीद है। इस अवसर अमरकांत भारती, आशुतोष कुमार, सोनू कुमार हिन्दू, शैलेंद्र कुमार, धीरज कुमार, अमर राजपूत, सूर्यकान्त वर्मा, अविनाश कुमार, गोपाल कुमार हिन्दू, ललन कुमार, शिव रत्न प्रसाद मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles