Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार की फर्जी डिग्री पर बंगाल में डॉक्टरी करने वाले लोगों के खिलाफ हाई लेवल जांच शुरू

Bengal Fake Doctors Scam: पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने बिहार से फर्जी मेडिकल की डिग्री हासिल कर राज्य में डॉक्टरी करने के आरोपी 5 लोगों के खिलाफ हाई लेवल जांच शुरू कर दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की.

उत्तर और दक्षिण 24 परगना में सक्रिय थे आरोपी

एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स (APHN) की ओर से एक शिकायत दर्ज करायी गयी थी. इसकी जांच के दौरान यह खुलासा हुआ. शिकायत में कहा गया है कि इन संदिग्धों में से 2 उत्तर 24 परगना और 3 दक्षिण 24 परगना जिले में बतौर चिकित्सक काम कर रहे थे.

मरीजों की मौत और सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग की आशंका

एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स के सचिव राजीव पांडे ने आरोप लगाया है कि इन आरोपियों ने जिन मरीजों के इलाज किये, उनमें कई की जान जा चुकी है. इतना ही नहीं, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना के तहत मिलने वाले सरकारी फंड के गलत इस्तेमाल और वित्तीय अनियमितताओं के भी इन पर आरोप लगाये गये हैं.

ये भी पढ़ें: दूसरे डॉक्टर के सर्टिफिकेट पर मरीजों का इलाज कर रहा फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों से WBMC में कराया पंजीकरण

राजीव पांडे ने बताया कि इन लोगों ने बिहार से प्राप्त कथित फर्जी मेडिकल डिग्रियों और जालसाजी से तैयार दस्तावेजों के बल पर वेस्ट बंगाल मेडिकल काउंसिल (WBMC) में अपना पंजीकरण करवा लिया था. जब एसोसिएशन अलग-अलग जिलों में अपनी समितियां गठित कर रही थी, तब यह पूरा मामला संज्ञान में आया.

10 से अधिक लोगों की मिली शिकायत

राजीब पांडे ने कहा- हमें 10 से अधिक ऐसे संदिग्ध लोगों की जानकारी मिली थी. हमने पुख्ता दस्तावेजी साक्ष्य जुटाये, जिससे साफ होता है कि फर्जी डिग्री के आधार पर रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल किये गये थे. ये तमाम सबूत स्वास्थ्य विभाग और WBMC को सौंप दिये गये हैं. स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र लिखा गया है.

ये भी पढ़ें: पानागढ़ से फर्जी चिकित्सक को पुलिस ने बस स्टैंड से किया गिरफ्तार

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है. अधिकारी के मुताबिक, पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

The post बिहार की फर्जी डिग्री पर बंगाल में डॉक्टरी करने वाले लोगों के खिलाफ हाई लेवल जांच शुरू appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles