Friday, September 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार के 14 जिलों की 517 पंचायत बाढ़ में डूबी:41.45 लाख लोग प्रभावित; 14 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं, उमस भरी रहेगी गर्मी


बिहार में बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख आबादी पानी से घिरी है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण 27,954 लोग राहत शिविरों में हैं। उधर, नवगछिया के रंगरा प्रखंड स्थित मुरली गांव में रात 11 बजे कोसी के दबाव से रेला बांधा करीब नया और साधोपुर गांव की और फैल रहा है। जहांगीरपुर बैसी पंचायत की 50 हजार से अधिक आबादी पर संकट मंडरा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि 5 दिन से फंसे परिवारों को बैंक खाते के माध्यम से 7,000 रुपए सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों के करीब 5 हजार स्कूल भी चपेट में हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है। इधर, मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को किसी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। 13 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी अधिक महसूस होगी। बीते 24 घंटे में छपरा, सासाराम और जमुई में बारिश हुई। पटना में बादल छाए रहे, लेकिन उमस बरकरार रही। बिहार में बाढ़ की कुछ तस्वीरें देखिए… कम दबाव के क्षेत्र बनने से बदल रहा मौसम मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 9.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके अलावा उत्तरी हरियाणा से उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ बना हुआ है। इसी सिस्टम के प्रभाव से बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बादल बनने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल सिस्टम इतना मजबूत नहीं है कि राज्य में व्यापक स्तर पर भारी बारिश कराए। इसलिए आने वाले दिनों में बारिश के साथ उमस और धूप का असर भी बना रहेगा। पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में शुक्रवार को दिन के समय तेज धूप और उमस का असर रहेगा। दोपहर बाद बादल बनने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। अगले कुछ दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है। 24 घंटे में सीवान में सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सीवान में 68 मिमी, पूर्वी चंपारण में 62 मिमी, नवादा में 60 मिमी, गया में 54 मिमी और औरंगाबाद में 52.4 मिमी बारिश हुई। इसके बावजूद मानसून सीजन में बिहार में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब तक राज्य में 851.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 551.1 मिमी ही बारिश हुई है। इस तरह सामान्य से करीब 35% कम बारिश दर्ज की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles