![]()
बिहार में मानसून एक्टिव है। इससे कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी शनिवार को किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में बारिश हो सकती है। इन जिलों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 9 सितंबर तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। इस दौरान कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में अचानक मौसम बदल सकता है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। पिछले 24 घंटे में पटना, अररिया और सीवान में बारिश हुई। वहीं, बिहार के 16 जिलों में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एक्सपर्ट बोले- उमस के बाद अचानक बन सकते हैं बादल मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बिहार में इस समय वातावरण में नमी मौजूद है। दिन में तापमान बढ़ने और नमी के कारण स्थानीय स्तर पर बादल तेजी से विकसित हो सकते हैं। इसकी वजह से एक ही जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि आसपास के इलाकों में केवल बादल या उमस बनी रह सकती है। पटना में छाए रहेगे बादल पटना में सुबह से धूप निकलेगी। इससे लोगों को उमस अधिक महसूस होगी। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने और कुछ समय के लिए बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में पटना में 22mm बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश की कमी अब भी बड़ी चिंता बीते 24 घंटे में कुछ जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। अररिया में 51 MM, नालंदा में 50 MM, कटिहार में 41 MM, गोपालगंज में 36 MM और पटना में 22 MM बारिश हुई। बिहार में मानसून की बारिश का आंकड़ा अभी भी सामान्य से काफी पीछे है। राज्य में अब तक 803.7 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 517.9 MM ही बारिश हुई है। यानी सामान्य से करीब 36% कम बारिश हुई है।
बिहार के 5 जिलों में आज हो सकती बारिश:9 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम, अब तक सामान्य से 36% कम हुई बारिश
