बिहार के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट:मार्च में 40 पार जा सकता टेंपरेचर, 24 घंटे में नालंदा रहा सबसे गर्म

Date:


बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। आज मौसम विभाग ने 7 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40KM/H की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होगी, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। मार्च में ही पारा 40 डिग्री पार जा सकता है। बीते 24 घंटे में कहीं बारिश और ओले के हालात नहीं दिखे। पटना में हल्की धूप से उमस रही। अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 36 डिग्री, नालंदा में दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार की रात किशनगंज के पौआखाली और उसके आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे थे। अररिया में भी ओले गिरे थे। लगातार बढ़ रहा तापमान, लोगों की बढ़ी परेशानी पिछले कुछ दिनों में बिहार के कई जिलों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन में तेज धूप और हवा में नमी के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। क्यों बढ़ रही है गर्मी? जानिए कारण। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय बिहार में कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी सीमित है। इसके कारण बादल बन तो रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो पा रही है। साफ आसमान और तेज धूप के कारण जमीन तेजी से गर्म हो रही है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मार्च में कितना पहुंच सकता है तापमान मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक बिहार में अधिकतम तापमान 38 से 40 तक पहुंच सकता है। अगर मौसम इसी तरह शुष्क बना रहा, तो कुछ इलाकों में तापमान 41 तक भी जा सकता है। पिछले साल की बात करें तो मार्च के अंत तक तापमान लगभग 37 से 39 के बीच रहा था। इस बार गर्मी थोड़ा ज्यादा तेज रहने की संभावना जताई जा रही है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी में आज मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। आसमान में हल्के बादल जरूर नजर आ सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 36 के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 के बीच रहने का अनुमान है। हवा में नमी के कारण उमस भी बनी रहेगी। आगे क्या रहेगा असर मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। हालांकि उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन बाकी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jasprit Bumrah’s A+ exit leaves Rs 2 cr gap, BCCI may revisit pay structure | Cricket News

New Delhi: The Indian cricket board (BCCI)...

टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

Bengal Election: कोलकाता: राशन भ्रष्टाचार हो या भर्ती भ्रष्टाचार,...
Join Us WhatsApp