Top 5 This Week

Related Posts

बिहार क्लब में ब्रांडेड गारमेंट्स की फैक्ट्री सेल

रांची| राजधानी में खरीदारी का उत्सव इन दिनों अपने चरम पर है। बिहार क्लब में ब्रांडेड गारमेंट्स की फैक्ट्री सेल ग्राहकों के लिए कम दाम में बेहतर क्वालिटी के कपड़े खरीदने का अवसर बनकर सामने आई है। सेल में देश की नामी गारमेंट कंपनियों का नया समर कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। आयोजकों के मुताबिक सबसे अधिक आकर्षण बच्चों के परिधानों पर दी जा रही विशेष छूट है। 0 से 10 साल तक के बच्चों के कपड़े 99 से 249 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं, जिससे अभिभावकों में खास उत्साह देखा जा रहा है। महिलाओं के लिए साड़ियां और सूट पीस 199 रुपये से शुरू हैं। पुरुषों के लिए ब्रांडेड शर्ट 500 रुपये और जींस 250 रुपये में उपलब्ध कराई गई है। बच्चों के खिलौने भी आकर्षक दामों पर रखे गए हैं। यह सेल रोजाना सुबह 11 से रात 8 बजे तक खुली है और प्रवेश निःशुल्क है।

Spread the love

Popular Articles