Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हाईकाोर्ट के पास हादसा:सीएनजी कार व ऑटो में टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां खाक, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित हाईकोर्ट के पास गुरुवार की देर शाम एक कार व ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। इससे ऑटो में बैठे 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति के दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही गाड़ी में आग लग गई। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि तबतक दो व्यक्ति आग की चपेट में आ चुके थे। सूचना पाक पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। तब दमकल से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक ऑटो व कार पूरी तरह से जल चुके थे। दुर्घटना में घायल हुए गोपाल कुमार समेत दो लोगों को रिम्स भेजा गया। गोपाल लालगुटवा के रहने वाले हैं। सुभाष ने पुलिस को बताया है कि ऑटो हटिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक हाईकोर्ट के पास विपरीत दिशा से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि दोनों ही सीएनजी से चलने वाली गाड़ियां थीं। कार व ऑटो में आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों में आग लग गई। भास्कर एक्सपर्ट – प्रफुल्ल जोशी, यातायात विशेषज्ञ गर्मी के दिनों में सीएनजी की टंकी कभी फुल नहीं कराएं सीएनजी गाड़ी में गैस की टंकी फुल होने के अलावा इंजन गर्म होने की वजह से आग लगने की आशंका ज्यादा होती है। दुर्घटना के क्रम में कहीं से चिंगारी भी निकलती है तो आग पकड़ सकती है। गर्मी के मौसम में सीएनजी गाड़ी में विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। सुरक्षा की दृष्टि से टंकी में क्षमता से कम गैस भराएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles