Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के दो दिवसीय व्यावसायिक समागम का उद्घाटन करेंगे राज्यपाल

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के दो दिवसीय व्यावसायिक समागम का उद्घाटन करेंगे राज्यपाल

Bihar News: (सुबोध कुमार नंदन) बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शताब्दी समारोह के अवसर पर 23 और 24 मई को दो दिवसीय व्यावसायिक समागम का आयोजन किया जायेगा. इस समागम का उद्घाटन 23 मई को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन करेंगे.

इस संबंध में जानकारी चैंबर के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने शनिवार को दी. इस समागम का मुख्य उद्देश्य बिहार के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करनी है. इसमें यह मंथन किया जायेगा कि राज्य में निवेश का माहौल कैसे और बेहतर किया जा सकता है तथा उद्योगों के विस्तार के लिए कौन-कौन से कदम आवश्यक हैं.

चैंबर और कारोबारी संगठनों के 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सौ से अधिक चैंबर और कारोबारी संगठनों के 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे. पीके अग्रवाल ने बताया कि उद्घाटन सत्र में व्यवसाय, राजनीति और विकास विषय पर संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे.

मुख्यमंत्री करेंगे समापन सत्र का उद्घाटन

समागम के दूसरे और अंतिम दिन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. इसके लिए आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है। इस दिन विभिन्न सत्रों में भाग लेने वाले संगठन प्रतिनिधियों को मंच दिया जायेगा, जहां वे अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करेंगे.

सभी सुझावों और समस्याओं को संकलित कर संयुक्त ज्ञापन के रूप में राज्य सरकार को सौंपा जायेगा, ताकि नीतिगत स्तर पर सुधार किये जा सकें और उद्योग जगत की चुनौतियों का समाधान सुनिश्चित हो सके.

Also Read: बिहटा ड्राइ पोर्ट पर पहली बार इंडोनेशिया से कच्चा माल लेकर पहुंची 45 रैक वाली मालगाड़ी

The post बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के दो दिवसीय व्यावसायिक समागम का उद्घाटन करेंगे राज्यपाल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles