Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:AK-47 से फायरिंग करनेवाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजप्रताप को जेल-आकाश का भांजी संग पोस्ट, छात्रा ने किया सुसाइड


नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बांकीपुर उपचुनाव के लिए कल चुनाव प्रचार थम जाएगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद कैंडिडेट रेखा गुप्ता के साथ बांकीपुर इलाके में करीब 4 किलोमीटर रोड शो किया। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को बांकीपुर इलाके में पदयात्रा की। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. RJD कैंडिडेट के साथ तेजस्वी का रोड शो बांकीपुर उपचुनाव के लिए कल चुनाव प्रचार थम जाएगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद कैंडिडेट रेखा गुप्ता के साथ बांकीपुर इलाके में करीब 4 किलोमीटर रोड शो कर रहे हैं। तेजस्वी और रेखा गुप्ता गाड़ी से लोगों का आभिवादन कर रहे हैं। रोड शो मीठापुर प्रधान कार्यालय से शुरू हुआ है जो चिरैया टांड़ पुल होते हुए सब्जीबाग चौराहे पर खत्म होगा। पूरी खबर पढ़ें 2. AK-47 से फायरिंग करनेवाला पुलिसकर्मी सस्पेंड छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे प्रदेश में जमकर हंगामा और बवाल हुआ। सबसे ज्यादा हंगामा सीवान में हुआ। जहां प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की गई। अब इस मामले में कार्रवाई हुई है, सीवान में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान AK-47 से फायरिंग करने वाले SP पूरन झा के बॉडीगार्ड अभिषेक पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. आकाश का पोस्ट-वक्त सबका हिसाब करता है राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल(JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है। तेजप्रताप की जमानत याचिका फाइल की गई है। सीने में दर्द होने की वजह से जेल में ही मेडिकल ऑब्जर्वेशन मे रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें 4. विडियो बनाकर 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड भागलपुर में 17 साल की नाबालिग छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वो लॉज में रहकर 12वीं क्लास की पढ़ाई कर रही थी। सुसाइड करने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें मकान मालिक अतिक सूजा और रेंटर पर टॉर्चर का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान बाथ इलाके के बड़हरा गांव की सुनील कुनार की बेटी शिवानी कुमारी (17) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘PK ने बांकीपुर उपचुनाव में प्रचार करने को कहा’ भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के ठीक तीन दिन पहले जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाभी ने कहा, 15 दिनों में भरत को न्याय दिलाने का भरोसा जताते हुए प्रशांत किशोर ने उनके लिए प्रचार करने को कहा। पूरी खबर पढ़ें 6. खिड़की बंद करने गई सास, बहू की लाश मिली बेगूसराय में संदिग्ध हालत में एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर संतान न होने का ताना देकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहे हैं। मृतका की पहचान सुरो गांव निवासी सुबोध कुमार की पत्नी सीमा कुमारी(28) के रूप में हुई है। सुबोध कुमार रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कॉन्स्टेबल है। पूरी खबर पढ़ें 7. कृष्णा अल्लावरु सहित 12 कांग्रेसियों पर दर्ज कराई FIR पटना में बुधवार को कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे। बीजेपी नेता कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसे लेकर भाजपा ने बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु सहित कांग्रेस के 12 लोगों पर FIR दर्ज कराई है। वहीं, कांग्रेस की ओर से भी पाटलिपुत्र थाने में आवेदन दिया गया था, मगर रिसीविंग मिलने के बाद भी अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है, जिसके कारण कांग्रेस में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 8. सीएम ने दही-लस्सी प्लांट का किया शिलान्यास बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को नालंदा पहुंचे। सीएम ने दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास किया। इस प्लांट से 20 मीट्रिक टन रोज प्रोडक्शन होना है। साथ ही पशुओं के लिए आधुनिक एंबुलेंस सेवा (पशु उठाव वाहन) का लोकार्पण और दुग्ध विक्रेताओं को डीप फ्रीजर का वितरण किया गया। पूरी खबर पढ़ें 9. पटना हाईकोर्ट के 2 अधिवक्ता नशे की हालत में गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट के दो युवा अधिवक्ताओं को शराब के नशे में होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उन्हें कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित छज्जूबाग जज आवास परिसर से पकड़ा है। कोतवाली थानेदार अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। दोनों की पहचान आकाश केशव और वर्ती कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों को कोतवाली थाना में रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 22 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी बिहार के 22 जिले में कल यानी मंगलवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा समेत अन्य जिले शामिल है। इन जिले में तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles