Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार ने ज्ञान, शांति और मोक्ष का दिया संदेश-DM:अररिया में रंगारंग कार्यक्रम, विभिन्न विभागों के स्टॉल लगे; निकाली प्रभात फेरी


अररिया में रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर जिले भर में उत्साह का माहौल रहा। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एचई. हाई स्कूल, अररिया से प्रभात फेरी के साथ हुई। विभिन्न हिस्सों से निकली प्रभात फेरियां शहर में बिहार की संस्कृति और इतिहास का संदेश फैलाती हुई टाउन हॉल पहुंचीं। मुख्य समारोह का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बिनोद दुहन, जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदनी देवी और डीडीसी रोजी कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इनमें समाज कल्याण विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, समेकित बाल विकास सेवाएं, जीविका, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य केंद्र, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, बिजली विभाग और परिवहन विभाग जैसे कई विभाग शामिल थे। अधिकारियों ने इन स्टॉलों पर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और लाभार्थियों से बातचीत की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बिनोद दुहन ने कहा कि बिहार की विरासत वैभवशाली रही है। यह सम्राट अशोक और भगवान गौतम बुद्ध की धरती है, जहां से ज्ञान, शांति और मोक्ष का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचा है। उन्होंने बिहार के विकास और समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता जताई। जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदनी देवी ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिले में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और भविष्य के लिए प्रेरित करता है। शहर के विभिन्न इलाकों से निकली प्रभात फेरियों और टाउन हॉल के मुख्य कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। यह उत्सव बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक महत्व और आधुनिक विकास की यात्रा को दर्शाता है। इस आयोजन ने स्थानीय लोगों में एकता और गर्व की भावना जगाई, साथ ही बिहार की उन्नति की दिशा में बढ़ते कदमों को भी रेखांकित किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles