बिहार के सभी जिलों में मंगलवार को मौसम सामान्य रहेगा। पटना, गया समेत कई जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बीते 24 घंटे में 40 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ बक्सर-कैमूर सबसे गर्म रहा। वहीं पटना, नालंदा, शेखपुरा, गोपालगंज, लखीसराय, बेतिया और कैमूर में बारिश हुई है। कई जिलों में बादल छाए रहे। नेपाल में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। सोमवार को कोसी बराज से 91 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। इससे सुपौल के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अब देखिए मौसम से जुड़ी कल की तस्वीरें… बिहार पहुंचा मानसून, लेकिन पूरी तरह सक्रिय नहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा बिहार तक पहुंच चुकी है, लेकिन पूरे राज्य में इसका प्रभाव अभी नहीं दिख रहा है। पंजाब से बिहार तक फैला मौसमी ट्रफ और निचले स्तर पर चल रही पछुआ हवाएं दक्षिण बिहार की ओर नमी के प्रवाह को बाधित कर रही हैं। इसके कारण बड़े पैमाने पर बादलों का विकास नहीं हो पा रहा है और बारिश केवल कुछ इलाकों तक सीमित रह जा रही है। देशभर में मानसून की प्रगति पिछले करीब दो सप्ताह से धीमी रही है, लेकिन अब इसके फिर से सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में परिस्थितियां अनुकूल होने पर बिहार में भी मानसून की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कब से सक्रिय हो सकता है मानसून मौसम विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार 24 से 26 जून के बीच बिहार में मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। 27 और 28 जून तक राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है। यदि बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवाह बढ़ता है और पछुआ हवाओं का प्रभाव कमजोर पड़ता है, तो मानसून पूरे बिहार में सक्रिय हो सकता है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि दिनभर उमस बनी रहेगी और अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा में नमी अधिक रहने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है। कुछ स्थानों पर बादल बनने की संभावना रहेगी, लेकिन व्यापक बारिश की उम्मीद नहीं है। बादल छाए, फिर भी बारिश क्यों नहीं हुई बीते 24 घंटे में पटना समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और वातावरण में नमी भी बनी रही, लेकिन अधिकांश स्थानों पर बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसके पीछे मुख्य कारण वातावरण में पर्याप्त बादल नहीं बन पाना है। नमी मौजूद होने के बावजूद पछुआ हवाएं और कमजोर मानसूनी सिस्टम बादलों को संगठित नहीं होने दे रहे हैं। यही वजह है कि बादल तो बन रहे हैं, लेकिन वे बारिश कराने लायक मजबूत नहीं हो पा रहे हैं।
बिहार में आज भी उमस भरी गर्मी करेगी परेशान:पूर्णिया सहित 4 जिलों में छाए रहेंगे बादल, 40°C अधिकतम तापमान के साथ बक्सर-कैमूर सबसे गर्म