Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव, पटना नगर निगम की तैयारी:पोलिंग बूथों पर 240 से ज्यादा कर्मी तैनात, मतदान केंद्र पर दो शिफ्ट में करेंगे काम


बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर आज चुनाव होगा। आज पटना में भी शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में MLC चुनाव है। इसके लिए पटना नगर निगम ने भी तैयारी कर ली है। पटना नगर निगम क्षेत्र के सभी 24 पोलिंग बूथों पर नगर निगम के 240 से ज्यादा कर्मियों की तैनाती की गई है, जो आज मतदान के दिन पर विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। हर मतदान केंद्र पर 5-5 सफाई कर्मी तैनात किये गए हैं, जो दो शिफ्ट में काम करेंगे। नगर निगम द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर विशेष सफाई अभियान चलाते हुए डीप क्लीनिंग कराई गई है। हर बूथ पर पीने के पानी के होंगे 20 लीटर वाले तीन जार प्रत्येक मतदान केंद्र के कमरों, बरामदों, शौचालयों, पूरे परिसर और मतदान केंद्र तक पहुंचने वाले मार्गों की गहन सफाई की गई। इसके साथ ही सभी बूथों पर चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, एंटी लार्वा ट्रीटमेंट तथा फॉगिंग कराई गई। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सभी पोलिंग बूथों पर पेयजल काउंटर भी स्थापित किए जा रहे हैं। प्रत्येक बूथ पर 20-20 लीटर क्षमता वाले कम-से-कम तीन जार उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक पेयजल काउंटर पर एक-एक निगम कर्मी की तैनाती की गई है। नगर आयुक्त ने दिया विशेष निर्देश नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी मतदान केन्द्रों के अंदर और बाहरी परिसर, पहुंच मार्ग और समीपवर्ती क्षेत्रों की विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था का निर्देश दिया है। कचरा उठाव, धूल-मिट्टी की सफाई, फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव के कामों के साथ-साथ पेयजल की भी समुचित व्यवस्था करने, विद्यालय के अलावा जहां भी मतदान बूथ बने हैं, वहां लाइट की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। पटना नगर निगम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles