Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार से बर्थडे सेलिब्रेट करने आए दो युवकों की मौत:तिलैया डैम में नहाने के दौरान डूबे, परिजनों को पारसनाथ घूमने की बताई थी बात


हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में गुरुवार को तिलैया डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। ये युवक बिहार से दोस्त का जन्मदिन मनाने आए थे। मृतकों में बिहार शरीफ निवासी 21 वर्षीय दीपक कुमार और 20 वर्षीय प्रीतम अभिषेक (पिता मनोज कुमार) शामिल हैं। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की मृतक के दोस्त सागर कुमार ने बताया कि गुरुवार को उसका जन्मदिन था। बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पांचों दोस्त परिजनों को पारसनाथ घूमने की बात कहकर पटना से कोडरमा निकले थे। पटना स्टेशन से हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर कोडरमा के लिए निकले थे। दोपहर करीब दो बजे सभी कोडरमा स्टेशन पहुंचे। वहां से ऑटो लेकर तिलैया डैम चले गए। डैम पहुंचने के बाद पांचों दोस्त उससे सटे तिलैया बस्ती गांव की ओर चले गए। वहां सभी नहाने के लिए डैम के पानी में उतर गए। इसी दौरान प्रीतम अभिषेक और दीपक कुमार गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देखकर उनके साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तैरना नहीं आने के कारण वे सफल नहीं हो सके।
पुलिस ने परिजनों को दी सूचना इसके बाद दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने बरही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों के साथ उनके तीन साथियों को बरही अनुमंडल अस्पताल ले गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना के संबंध में मृतकों के साथ आए युवकों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पांचों युवकों द्वारा शराब का भी सेवन किया गया था। पुलिस फिलहाल शवों के पोस्टमॉर्टम कराने में जुट गई है। वहीं, पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना देकर बरही बुला लिया गया है। इधर, पुलिस मृतक के दोस्तों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles