
पटना. विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम एक बार फिर चौकाने वाला साबित हुआ है. स्नातक की चार सीटों पर चुनाव परिणाम वहीं रह गये हैं. जबकि शिक्षक निर्वाचन की सभी चार सीटों पर नये उम्मीदवारोंं ने जीत हासिल की. चुनाव परिणाम भाजपा के लिए राहत भरी साबित हुई है. तीन सीटें जीतकर भाजपा ने अपना दबदबा बनाये रखा है. दिलचस्प मुकाबले में एनडीए की दूसरी सहयोगी पार्टी जदयू ने पटना स्नातक की सीट जीत कर पार्टी को नयी उर्जा प्रदान की. भाजपा को जहां पटना शिक्षक सीट का नुकसान पड़ा, वहीं तिरहुत शिक्षक सीट पर उसे जीत भी मिली.
खास बातें
- स्नातक के सभी मौजूदा एमएलसी जीते, शिक्षक सीट पर सभी नये जीते
- कांग्रेस का नहीं खुला खाता, जनसुराज को दरभंगा शिक्षक में मिली सीट
- सारण शिक्षक और तिरहुत स्नातक में निर्दलीय का कब्जा
एनडीए के बागी ने बिगाड़ा खेल
एनडीए के बागी उम्मीदवारों ने सारण और दरभंगा शिक्षक सीट पर एनडीए का खेल बिगाड़ दिया. भाजपा से बाहर निकले सुरेश राय की जीत ने दरभंगा शिक्षक सीट पर जनसुराज काे जीत दिलायी. वहीं भाजपा से निकाले गये राहुल राज ने सारण शिक्षक सीट जीत कर जदयू और जनसुराज को पीछे कर दिया है. इस चुनाव में राजद का पटना शिक्षक सीट पर जीत से खाता खुला. यहां पहली बार राजद के डा संजीव कुमार ने भाजपा उम्मीदवार नवल किशोर यादव को पराजित करने में सफल रहे.
सभी दलीय उम्मीदवारों पर भारी पड़े ब्रजवासी
दूसरी बार जीते निर्दलीय वंशीधर तिरहुत स्नातक की सीट पर एक बार फिर निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी सभी दलीय उम्मीदवारों पर भारी पड़े. उन्होने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा. तिरहुत शिक्षक सीट भाजपा की झोली में फिर से आ गयी है. पिछले चुनाव में भाजपा से यह सीट सीपीआइ ने छीन ली थी. इस बार पूर्व विधान पार्षद नरेंद्र प्रसाद सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे हैं. उन्होने सीपीआइ के संजय कुमार सिंह को परास्त किया है.
भाजपा ने जिसे दल से निकाला वही जीत गये चुनाव
दिलचस्प मुकाबला सारण शिक्षक सीट पर दिखी. यहां भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीत गये हैं. एनडीए में जदयू ने आनंद पुष्कर पर एक बार फिर दाव लगाया था. आनंद पुष्कर पूर्व विधान पार्षद भाकपा के वरिष्ठ नेता केदार पांडेय के पुत्र हैं. लेकिन, दूसरी बार लगातार उनकी हार हो गयी. सारण शिक्षक की सीट पर चुनाव जीते निर्द्लीय उम्मीदवार राहुल राज को भाजपा ने चुनाव के दौरान पार्टी से निष्कासित कर दिया था. राहुल राज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे. एनडीए में यह सीट एक बार फिर जदयू की झोली में गयी तो राहुल ने निर्दलीय उम्मीदवार बन मैदान में कूद गये.
तीसरे प्रयास में जीते सुरेश राय
दरभंगा शिक्षक सीट से चुनाव जीते सुरेश राय भी रहे हैं भाजपा के उम्मीदवार दरभंगा शिक्षक सीट पर जीते जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय भाजपा के कद्दावर शिक्षक नेताओं में से एक रहे हैं. राय दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ चुके हैं. पिछली दफा भाजपा ने सुरेश राय को उम्मीदवार बनाया था. लेकिन उनकी जीत नहीं हो पायी और कांग्रेस के मदन मोहन झा चुनाव जीत गये. इस बार एनडीए में दरभंगा शिक्षक सीट जदयू की झोली में चली गयी तो सुरेश राय ने जनसुराज का दामन थाम लिया. अब वो चुनाव जीत कर जनसुराज का झंडा लहरायेंगे.
बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
स्नातक की सीट-कौन जीते-दल-हराया
- पटना स्नातक-नीरज कुमार-जदयू- दिलीप पटेल राजद
- तिरहुत स्नातक-वंशीधर ब्रजवासी-निर्दलीय-अभिषेक झा, जदयू
- दरभंगा स्नातक-सर्वेश कुमार-भाजपा-
- कोसी स्नातक-एनके यादव-भाजपा-रितेश रंजन , राजद शिक्षक सीट-कौन जीते-दल-हराया
- पटना शिक्षक- डा संजीव कुमार-राजद-नवल किशोर यादव, भाजपा
- तिरहुत शिक्षक-नरेंद्र प्रसाद सिंह-भाजपा-संजय कुमार सिंहि, सीपीआइ
- दरभंगा शिक्षक – सुरेश राय-जनसुराज-मदन मोहन झा कांग्रेस
- सारण शिक्षक-राहुल राज-निर्दलीय-आनंद पुष्कर, जदयू आठ सीटों का दलीय आंकड़ा
- भाजपा-तीन, तिरहुत शिक्षक, दरभंगा स्नातक और कोसी स्नातक
- जदयू -एक,पटना स्नातक
- राजद-एक, पटनाशिक्षक
- जनसराुज -एक,दरभंगा शिक्षक
- निर्दलीय- दो, सारण शिक्षक और तिरहुत स्नातक
आठ सीटों का जातिवार आंकड़ा
- सामान्य, भूमिहार-पांच, नीरज कुमार, नरेंद्र सिंह, डा संजीव, सुरेश राय,सर्वेश कुमार
- पिछड़ा, यादव-एक, एनके यादव
- सामान्य, राजपूत-एक, राहुल राज
- अति पिछड़ा-एक,वंशीधर ब्रजवासी
The post बिहार MLC चुनाव : NDA का दबदबा कायम, स्नातक सीटों पर पुराने चेहरों का जादू बरकरार, शिक्षक सीटों पर उलटफेर appeared first on Prabhat Khabar.
