Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहुल नदी में डूबने से महिला की मौत:सुपौल में मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी, ग्रामीणों ने निकाला शव


सुपौल में बिहुल नदी में डूबने से महिला की मौत हो गई है। घटना नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत इनरवा कुल्हड़िया गांव के पास की है। मृतका की पहचान कुल्हड़िया गांव निवासी गंगाई मेहता की पत्नी अंजली देवी (32) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंजली देवी बुधवार को मवेशियों के लिए चारा काटने नदी के उस पार गई थी। चारा काटने के बाद वह वापस घर नहीं लौटी। शाम होने के बाद परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू की गई। ग्रामीणों ने भी महिला की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने बिहुल नदी से अंजली देवी का शव बरामद किया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी नदी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। 3 बच्चों की मां का नदी से शव हुआ बरामद बताया गया कि अंजली देवी के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और एक लड़की है। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सरोजा बेला पंचायत के मुखिया अशोक कुमार यादव ने घटना ने बताया कि महिला चारा काटने के लिए नदी के उस पार गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई, जिसके बाद रात में उसका शव नदी से बरामद हुआ। इधर, सुपौल नदी थानाध्यक्ष सुमित भारती ने गुरुवार सुबह 8.30 बजे बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। सीओ अभिजीत ने कहा कि मृतक के परिजन को जल्द ही आपदा लाभ दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles