Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बीएयू: एलुम्नाई ​मीट कल से

कांके | रांची कृषि महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी 14-15 फरवरी को एकत्रित होकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे तथा संस्थान के आगे के विकास और नए विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट में अपनी भूमिका पर चर्चा करेंगे। पूर्ववर्ती विद्यार्थी संघ के सचिव एवं उद्यान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि 16वें मिलन समारोह में लगभग 150 पूर्व विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनमें से 50 प्रतिशत प्रतिभागी झारखंड से बाहर के होंगे। वर्ष 1955 में स्थापित इस महाविद्यालय में कृषि के विभिन्न विषयों में बी.एससी. एम.एससी और पीएच.डी. पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इस संस्थान ने कई कुलपति, आईएएस अधिकारी और कॉरपोरेट अधिकारियों को तैयार किया है। आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग की अध्यक्ष डॉ मणि गोपा चक्रवर्ती एआरएसी की अध्यक्ष हैं, जबकि डॉ सविता एक्का संगठन की कोषाध्यक्ष हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles