![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) में सामान्य स्थिति बनाए रखने और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने शुक्रवार देर शाम संयंत्र के विभिन्न गेटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी गेटों पर स्थिति सामान्य एवं व्यवस्थित पाई गई। संयंत्र में कर्मियों, अधिकारियों, संविदा श्रमिकों तथा अन्य लोगों का आवागमन सुचारु रूप से संचालित होता मिला। इसके बाद डीसी और एसपी ने टू-टैंक गार्डन स्थल का भी भ्रमण किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व्यवस्था और सामान्य आवागमन बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। मौके पर सिटी थाना प्रभारी ममता कुमारी आदि मौजूद थे।
बीएसएल के विभिन्न गेटों का डीसी-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
