Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बीएसएल के सिन्टर प्लांट में एक्सहॉस्टर-1 का हुआ सफल पुनरुद्धार और कमीशनिंग

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो इस्पात संयंत्र के सिन्टर प्लांट में परिचालन दक्षता को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक्सहॉस्टर-1 का व्यापक पुनरुद्धार कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना का कमीशनिंग शुक्रवार को अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि एक्सहॉस्टर-1 और ईएसपी-1 के आधुनिकीकरण के लिए 10 सितंबर से 9 अप्रैल 2026 तक एक प्रमुख शटडाउन लिया गया था। इस अवधि के दौरान केसिंग, रोटर असेंबली, सेक्शन आई, इनलेट डैम्पर, कम्पेन्सेटर और लूब्रिकेशन सिस्टम का पूर्ण प्रतिस्थापन किया गया। साथ ही, बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए 4.8 मेगावाट की उच्च क्षमता वाली नई मोटर भी स्थापित की गई है। इससे पूर्व वर्ष 2018 में भी इस प्रणाली का ऑगमेंटेशन किया गया था, जिसके आधार पर अब इसे और अधिक विश्वसनीय और कार्यकुशल बनाया गया है। यह चुनौतीपूर्ण कार्य मुख्य महाप्रबंधक (सिन्टर प्लांट) पीतांबर चौधरी के कुशल नेतृत्व में सिन्टर प्लांट की अनुरक्षण टीम द्वारा निष्पादित किया गया। इस परियोजना की सफलता में महाप्रबंधक (विद्युत) संजीव कुमार, महाप्रबंधक (यांत्रिकी) संतोष कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक (विद्युत) आरके बेहरा तथा सहायक महाप्रबंधक (यांत्रिकी) आरके वर्मा का सराहनीय योगदान रहा। इस पुनरुद्धार के फलस्वरूप मशीन-1 की सेक्शन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles