बोकारो | बैंक ऑफ इंडिया बोकारो अंचल की ओर से शनिवार को आरसेटी परिसर में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अंचल प्रबंधक पल्लवी कुमारी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र के ग्राहकों को इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के तहत उपलब्ध ऋण सुविधाओं से जोड़ना व अधिक से अधिक पात्र ग्राहकों तक लाभ पहुंचाना था। पात्र ग्राहकों के बीच कुल 16 करोड़ रुपए की ऋण राशि वितरित की गई। अंचल प्रबंधक पल्लवी ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों और व्यवसायियों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उप आंचलिक प्रबंधक सुनीत कुमार सहित अंचल कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बीओआई ने बांटे 16 करोड़ के ऋण