Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बीजीएच में प्रबंधन का संवाद, सेवाओं में सुधार पर दिया जोर


सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन का लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें निदेशक प्रभारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक, वरिष्ठ चिकित्सक, वरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना, कार्यस्थल की दक्षता में सुधार, टीमवर्क को प्रोत्साहन तथा नवाचार की संस्कृति को मजबूत करना था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि सहायक महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) ने बीएसएल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रस्तुति दी। महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) ने बीजीएच में उपलब्ध सुविधाओं, अधोसंरचना विकास और सेवा विस्तार की जानकारी साझा की। निदेशक प्रभारी ने चिकित्सकों और कर्मचारियों से समर्पण, संवेदनशीलता, नवाचार और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि अस्पताल की सेवाओं में सुधार के लिए खुले संवाद और रचनात्मक सुझावों का हमेशा स्वागत रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles