Home india बीड़ी नहीं दी तो पोते ने की दादा की हत्या:लाठी-डंडे से पीट-पीटकर...

बीड़ी नहीं दी तो पोते ने की दादा की हत्या:लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, मर्डर के बाद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बीड़ी नहीं दी तो पोते ने की दादा की हत्या:लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, मर्डर के बाद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


भोजपुर में चचेरे पोते ने दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पोते ने दादा से बीड़ी मांगी थी। दादा ने कहा था कि अभी मेरे पास नहीं है। इसी बात से पोता नाराज हुआ और बुजुर्ग पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से पीटकर जान ले ली। मृतक सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव निवासी रामजी मुसहर (52) है। जो करीब 15 साल से चतुर्भुजी बरांव गांव के मुसहर टोली स्थित ससुराल में रहते थे। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पोते गोरख मुसहर (19) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पीरो थाना क्षेत्र की है। परिजन ने पुलिस को दी सूचना मृतक के नाती पार्टनर ने कहा कि नाना घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। तभी गोरख पहुंचा। उसने नाना से बीड़ी मांगी। नहीं देने पर उसने नाना को मार डाला। आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो परिवार के सदस्यों को जानकारी हुई। परिवार ने सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी पीरो थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह ने बताया कि गोरख मुसहर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीड़ी के विवाद को लेकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई। अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी ललकी देवी और 2 बेटे टुनटुन मुसहर व लक्की मुसहर है।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version