Saturday, August 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बीरभूम में बोले शुभेंदु अधिकारी- आशीष बनर्जी का निधन दुखद, भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

प्रशासनिक बैठक के लिए बीरभूम पहुंचे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्य के पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी के परिजनों से मुलाकात की. सीएम ने परिजनों को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. सीएम ने कहा कि आशीष बनर्जी के परिजनों ने पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी ज्यादती की शिकायत नहीं की है. सीएम ने कहा कि आशीष बनर्जी का निधन दुखद है, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी. शुभेंदु अधिकारी ने जोर देकर कहा कि मामला भले किसी भी नेता या पूर्व मंत्री से जुड़ा हो, प्रशासन और जांच एजेंसियां कार्रवाई करेंगी.

बीरभूम में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी

शुभेंदु अधिकारी ने बीरभूम जिले और आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में हुई प्रशासनिक और वित्तीय कार्रवाइयों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बीरभूम क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये गये अभियान में एक व्यक्ति से लगभग 220 करोड़ रुपए जब्त किये गये हैं. उसके 252 वाहन जब्त किये गये हैं.

रामपुरहाट में एक प्रशासनिक बैठक में चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बीरभूम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) या स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की जरूरत नहीं है. बीरभूम पुलिस ने साबित किया है कि वह कार्रवाई करने में सक्षम है. उन्होंने कहा कि बीरभूम पुलिस ने यह भी साबित किया है कि अगर राज्य या जिला पुलिस चाहे, तो वह कुछ भी कर सकती है.

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में हजारों करोड़ रुपए की चोरी की गयी. उन्होंने कहा कि पिछले साल इस जिले से पत्थर खनन से मात्र 82 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था. बंगाल में हमारी सरकार बनने के बाद सिर्फ 3 महीने में इसी जिले से 255 करोड़ रुपए के राजस्व की वसूली की गयी है.

मुख्यमंत्री ने विरोधी दलों के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार का विरोध करने वालों के खिलाफ झूठे केस बनाये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के खिलाफ गलत नीयत से कोई कार्रवाई नहीं होगी. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी व्यक्ति को बख्शा भी नहीं जायेगा. सीएम ने कहा कि तारापीठ-रामपुरहाट डेवलपमेंट अथॉरिटी में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच भी जारी रहेगी.

The post बीरभूम में बोले शुभेंदु अधिकारी- आशीष बनर्जी का निधन दुखद, भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles