![]()
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के PM मोदी पर दिए गए बयान को लेकर बिहार बीजेपी आज सड़क पर है। पार्टी ऑफिस से प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता निकले हैं। विरोध मार्च करते हुए भाजपा कार्यकर्ता इनकम टैक्स गोलंबर तक जाएंगे। इस दौरान बुजुर्ग खड़गे शर्म करो के बैनर के साथ नारेबाजी की जा रही है। बता दें कि रविवार को पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में खड़गे ने कहा, मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा। खड़गे ने यह बात एक कार्यकर्ता के जवाब में कही। कार्यकर्ता ने कहा था कि मोदी जी नहीं जाने वाले हैं। जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, मोदी सरकार नहीं हटेगी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी। पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
'बुजुर्ग खड़गे शर्म करो' पोस्टर के साथ BJP का प्रोटेस्ट:पटना में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता; कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था- मोदी का बाप भी जाएगा
