Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बूथ सशक्तीकरण व संगठन विस्तार पर चर्चा


सिमडेगा | पाकरटांड़ मंडल क्षेत्र के आसनबेड़ा स्थित टकबा में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने की। कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के विचारों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जीवन समर्पित किया। उनके राष्ट्रवादी विचार और त्याग को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बताया गया। जयंती कार्यक्रम के बाद मंडल समिति की मासिक बैठक हुई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की गई। नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर भी बात हुई। कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक दायित्वों का पालन करने को कहा गया। मुख्य अतिथि बिहारी सिंह ने कहा कि पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सेवा, संगठन और समर्पण के साथ समाज में सक्रिय रहने पर जोर दिया। उन्होंने मुखर्जी के सार्वजनिक जीवन, शिक्षा क्षेत्र में योगदान और जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। सीताराम प्रसाद ने कहा कि मजबूत संगठन पार्टी की प्रमुख शक्ति है। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सागर सिंह और मंडल कोषाध्यक्ष दिनेश साहू सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles