Monday, June 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेकाबू कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा:गिरिडीह में एक मरा, तीन हुए गंभीर, हंगामे के बीच पुलिस वाहन पर पथराव, सड़क जाम


गिरिडीह में तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होने के बाद सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। कार लोगों पर चढ़ते हुए सड़क के दूसरी ओर केले के पौधे से सटकर रूक गई। यह हादसा गावां थाना क्षेत्र में गावां-सतगावां मेन रोड पर जोड़ासिमर गांव के पास हुई। इस दर्दनाक घटना में जोड़ासिमर निवासी 50 वर्षीय सरयू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 28 वर्षीय श्रीकांत सिंह, 35 वर्षीय निरंजन सिंह और 60 वर्षीय भीम राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। घायलों का इलाज जारी, दो को सदर अस्पताल रेफर घटना के तुरंत बाद घायलों को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर नौशाद आलम ने सरयू सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल श्रीकांत सिंह और निरंजन सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। भीम राजवंशी को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का हंगामा, चालक बंधक; सड़क जाम हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को किसी तरह खुद को बचाना पड़ा। ग्रामीणों ने कार चालक नगवां निवासी बबलू यादव को पकड़कर बंधक बना लिया और एक घर में बंद कर दिया। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर गावां-सतगावां मेन रोड जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर गावां और तिसरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। पसनौर मुखिया अजय साव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, शेखर पासवान, उमेश साव, मरगूब आलम समेत कई जनप्रतिनिधि ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles