Tuesday, September 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेकाबू कार ने 3 लोगों को रौंदा, बच्चे की मौत:सीतामढ़ी में पिता समेत 2 जख्मी, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रोटेस्ट किया


सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के नोनाही गांव में सोमवार रात शराब लदी एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ साल के बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। मुजफ्फरपुर के SKMCH में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान नोनाही गांव निवासी नागेंद्र मांझी के आठ वर्षीय बेटे निखिल कुमार के रूप में हुई है। नागेंद्र मांझी और मदन पंडित का इलाज अभी चल रहा है। बताया गया कि चौरचन पर्व पर प्रसाद खाने के लिए नागेंद्र मांझी मदन पंडित के घर गए थे। रात में वापस लौटते समय उनका बेटा निखिल भी उनके साथ चला गया। ड्राइवर शीशा तोड़कर मौके से भागा प्रसाद खाने के बाद मदन पंडित दोनों को घर छोड़ने के लिए साथ हो लिए। तीनों गांव में ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे ही थे कि परिहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। हादसे के बाद कार पलट गई और उसके पहिए ऊपर की ओर हो गए। कार में शराब लदी होने की बात सामने आई है। चालक शीशा तोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें एसकेएमसीएच रेफर किया गया। मौके पर BDO और पुलिस ने लोगों को समझाया इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार रात करीब एक घंटे तक परिहार-परवाहा मुख्य पथ जाम रखा। मंगलवार सुबह भी बांस-बल्ला और टायर जलाकर सड़क जाम कर विरोध किया। सूचना मिलने पर बीडीओ ओम प्रकाश यादव और थानाध्यक्ष पंकज यादव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। बीडीओ ने मृतक के परिजन को सरकारी मदद और घायलों को इलाज की बेहतर सुविधा देने का भरोसा दिया। पुलिस ने शराब लदी कार जब्त कर ली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles