Tuesday, October 20, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेकाबू ट्रक ने 2 को रौंदा, मौके पर मौत:गोपालगंज में बंजारी मोड़ के पास एक्सीडेंट, ट्रक ड्राइवर भागा


गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार किशोर समेत दो लोगों को कुचलकर फरार होने में ट्रक ड्राइवर सफल रहा। वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों का क्षतविक्षत शव को समेत कर सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के बर्नाईया राजा राम गांव निवासी विनय ठाकुर का 11 वर्षीय बेटा हर्षित राय और किंवारी टोला गांव निवासी सुनेश्वर राय का 40 वर्षीय बेटा शैलेश कुमार राय शामिल है। फिलहाल दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि 11 वर्षीय किशोर अपने पड़ोसी शैलेश कुमार राय के बाइक पर सवार होकर अपने मामा के घर सिसवनिया गया था। वापस लौटने के दौरान जैसे ही वह बंजारी मोड़ के पास पहुंचा ही था कि तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया जिससे दोनों मौके पर ही गिर गए इसी सड़क पर गिरते ही ट्रक चालक नियंत्रण खोते हो दोनों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। दोनों का शव क्षतविक्षत अवस्था में देख कर राहगिरो और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई किसी ने इसकी सूचना टक्कल पुलिस को दी। होटल वर्कर का काम करता था मृतक सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कराकर उसके परिजनों को सूचित किया। बताया जाता है कि11 वर्षीय किशोर आठवीं5 कक्षा का छात्र था और मां पिता का इकलौता बेटा था एक बहन है पिता विदेश में रहते है। मां अपने बेटा बेटी की बेहतर शिक्षा के लिए गोपालगंज शहर में किराए के मकान में रहती थी। जबकि शैलेश कुमार शहर के वैभव होटल वर्कर का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। एक दस वर्षीय मासूम बच्ची है जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles